हर वर्ष परिसर में एक पौधा और फूल का पौधा अवश्य लगाये-प्रो. अविनाश तिवारी

ग्वालियर. जीवाजी विश्वविद्यालय के परिसर में सुबह-शाम को सैर करने वालों की ओर बेहतर कैम्पस उपलब्ध कराने को लेकर जीवाजी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी का सम्मान समारोह भोलेनाथ मंदिर पर आयोजित किया गया। इस मौके पर सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि कुलपति प्रो. अविनाश तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा   है मैं चाहता हूं जीवाजी विश्वविद्यालय में सैर करने वाले लोग एक पौधा लगाये और खुली धूप में एक फूल वाला पौधा भी लगाये जिस पर तितलियां आ बैठें, आप लोगों ने मुझे इतनी बड़ी माला पहना कर सम्मान किया मैं इसके लिये अभिभूत हूं।

इस मौके पर सैर करने वालों की ओर की ओर से बड़ी माला पहना कर सम्मान किया गया है। हम पर्यावरण की दिशा में अच्छा काम कर रहे हैं। इम आपको इस मौके पर बात जरूर बताना चाहेंगे जब आप लोग हनुमान मंदिर की ओर जाते हैं तब एक पेड़ पर एक वोट लगाया था यहां एक मिनट तो गुजारे क्यों, क्योंकि वहां पर सबसे ज्यादा ऑक्सीजन मिलती है। इसलिये जीवाजी विश्वविद्यालय को सकारात्मक की दिशा लेकर जाना इस मकसद को लेकर काम करें।


सम्मान समारोह में ज्योतिषचार्य राजकुमार तिवारी, प्रो. राजेन्द्र खटीक, प्रो. शान्तिदेव सिसोदिया, डॉ. दीपक यादव, डॉ. एचएस गुप्ता, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. राम रावत, डॉ. अखिलेश त्रिपाठी, प्रदीप गर्ग, हिमेश दण्डोतिया, प्रो. हरेन्द्र शर्मा, धर्मेन्द्र चौहान, श्याम श्रोत्रिय, संजय बनवारिया, संतोष सिकरबार, हैवरनसिंह कषाना, अजीत जैन, शोनू खान, टीआई अजय चानना, भाजपा नेता विक्रांत भदौरिया आदि लोग मौजूद रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *