मंत्री-सांसद ने अफसर को लताड़ा, ये सरकार बदल जाएगी, तुम्हें तो बीस साल नौकरी करनी है

जोधपुर. राजस्थान के जोधपुर जिले के शेरगढ़ एसडीएम को सांसद व केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और पाली सांसद पीपी चौधरी ने भरी बैठक में जमकर फटकार लगाई। दरअसल गणतंत्र दिवस समारोह के आयोजन में सार्वजनिक मंच पर एसडीएम ने पूर्व सांसद की तारीफ की थी साथ ही मौजूदा पाली सांसद को फील्ड में इनेक्टिव बताया था इसी बयान पर सियासी बवाल हो गया है।

यह सरकार भी साल भर बाद बदल जाएगी
दोनों नेताओं ने कलेक्टर से एसडीएम के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा। पाली सांसद पीपी चौधरी ने तो यहां तक कह दिया कि जूते चाटने का इतना ही शौक है तो पार्टी ज्वॉइन कर लो, नौकरी छोड़ दो। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने एसडीएम को फटकार लगाते हुए कहा- आप पब्लिक प्रोग्राम में खड़े होकर सांसद को पासिंग मार्क्स दे रहे हो फिर भी आप नौकरी कर रहे हो। आपकी हिम्मत कैसे हुई सरकारें बदलती रहती हैं। यह सरकार भी साल भर बाद बदल जाएगी। तुम्हें अभी बीस साल नौकरी करनी है।

 जिला समिति की बैठक में लगाई फटकार
शनिवार को जोधपुर जिला विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की पहली बैठक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में हुई। बैठक शुरू होते ही पीपी चौधरी ने एसडीएम के बयान का मुद्दा उठाया तो गजेंद्र सिंह शेखावत एसडीएम पर बरस पड़े। कलेक्टर से कार्रवाई करने को कहा। एसडीएम ने सफाई देनी चाही, लेकिन उनकी एक नहीं सुनी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *