VISM काॅलेज में उत्साह एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया NCC दिवस, कैडेट्स ने किया रक्तदान
ग्वालियर। VISM ग्रुप ऑफ स्टडीज में 79वां एनसीसी दिवस उत्साह, उमंग एवं देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि 15 एमपी बटालियन एनसीसी, ग्वालियर से सूबेदार साहब सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान कैडेटस ने देशभक्ति एवं सांस्कृतिक गीतों पर आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। कैडट्स द्वारा NCC दिवस के उपलक्ष्य में केक काटकर खुशियां साझा की गईं तथा कैडेट्स ने एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर कैडेट्स द्वारा रक्तदान भी किया । रक्तदान के माध्यम से कैडेट्स ने मानव सेवा एवं सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए प्रेरणादायी पहल की। कार्यक्रम ने कैडेट्स में देशप्रेम, सेवा भावना, अनुशासन और सामाजिक जागरूकता को प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर संस्थान की ग्रुप डायरेक्टर डॉ. प्रज्ञा सिंह ने कहा कि NCC युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, एवं सेवा भाव विकसित करने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि देशभक्ति केवल अपने देश के प्रति प्रेम तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंदों की सहायता करना, सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करना और समाज के लिए सकारात्मक योगदान देना भी सच्ची देशभक्ति है। रक्तदान जैसी पहल युवाओं की संवेदनशीलता एवं सेवा भाव का प्रतीक है। उन्होंने सभी एनसीसी कैडेट्स को ऐसे प्रेरणादायी कार्यों में निरंतर भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर संस्थान की चेयरपर्सन सरोज राठौर, सहित समस्त महाविद्यालयों के प्राचार्यगण व छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।
