जेसीआई सुरभि ने झंडावदन कर मनाया गणतंत्र दिवस
ग्वालियर जेसीआई सुरभि द्वारा गणतंत्र दिवस पर झंडावंदन का आयोजन आर्टिस्टिक हैंड्स किड्स प्ले स्कूल मे सुबह 8-30 बजे किया गया । जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती सीमा मक्कड़ जी उपस्थित रही। कार्यक्रम मे सदस्यों द्वारा तिरंगा थीम को फोलो किया गया। कार्यक्रम की संयोजिका जेसी जिज्ञासा अग्रवाल रही।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसी वंशिका राजवाड़े ने की एवं आभार जेसी पिंकी गुप्ता ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे जेसी सुषमा, जेसी माधुरी गुप्ता, जेसी सुनीता सोनी, जेसी रेनु गर्ग, जेसी प्रियंका कलाजंग, जेसी आशा, जेसी पूर्णिमा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी संस्था की पीआरओ जेसी मोनिका शर्मा एवं जेसी दिपिका विटवेकर ने दी।
