सिटीसेंटर स्थित सत्कार गेस्ट हाउस में शमशीर निकला पॉजिटिव, अस्पताल में शिफ्ट करवाया
ग्वालियर.एनएमयू शमशीर निवासी सिल्वर स्टेट फ्लैट नम्बर 425 यमुना ऑटो में एचआर मैनेजर हैं। वह अपने पिता ऑपरेशन कराने के लिये दिल्ली गये हुए थे आज 4 दिन पूर्व ग्वालियर लौट आये थे रात 8 बजे वह सिल्वर स्टेट स्थित अपने फ्लैट पर जाने के लिये पहुंचे थे लेकिन उनको मल्टी निवासियों ने गेट पर ही रोक दिया और इस बात की शिकायत उन्होंने एसपी नवनीत भसीन से की इस पर एसपी ने उन्हें सिटीसेंटर स्थित सत्कार गेस्ट हाउस में क्वारंटाइन करा दिया था जिसकी गुरूवार की शाम जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। जिला प्रशासन ने गुरूवार की रात 8 बजे जेएएच के सुपर स्पेशलिटी हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है। सत्कार गेस्ट हाउस के आसपास के निवासियों में दहशत का माहौल हैं।
इससे पहले ग्वालियर में 8 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये थे जिनमें से 6 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था जबकि दो का अभी इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से पूरे गली मोहल्ले व बाजार को सेनेटाइजर भी किया जा रहा हैं।
मुरैना में महिला मिली कोरोनो पॉजिटिव
मुरैना जिले में गुरुवार को कोरोना ने फिर से दस्तक दे दी है। यहां एक महिला कोरोना पॉजिटिव मिली। वह अपने पति एवं ड्राइवर के साथ आगरा से दो दिन पहले ही मुरैना आई थी। वह शहर के वार्ड 19 स्लामपुरा इलाके की रहने वाली है। प्रशासन ने जहां महिला का घर था उस वार्ड को सील कर दिया है। साथ ही महिला के कॉन्टेक्ट में आए सभी लोगों सूची बनाई जा रही है। महिला के साथ ही करीब आधा दर्जन से अधिक लोगों को जिला अस्पताल के आइसुलेट वार्ड में भर्ती कराया गया है। मुरैना जिले में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई है। वहीं जिले के लोगों में दहशत बनी हुई है।
