ग्वालियर में बिजली हुई गुल, गुस्साए लाेगाें ने कर्मचारियों को डंडे से पीटा

ग्वालियर. बिजली कटौती को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुस्साए लोग अब मारपीट तक करने लगे हैं। पुराने घोसीपुरा; मुरारद्ध में रात को बिजली नहीं आने की शिकायत पर फाल्ट सुधारने पहुंचे बिजली कंपनी के कनिष्ट यंत्री पवन कुमार मीणा व उनके साथी कर्मचारियों को कुछ लोगों ने घेर लिया। आरोपित मदन पाल व राजू पाल पहले से वहां डंडा लेकर खड़े थे। इन लोगों ने बिजली कंपनी के कर्मचारियों की गाड़ी की चाबी छीनकर डंड़ों से पीटना शुरू कर दिया। आरोपित व उनके साथी कर्मचारियों को मारकर ट्रांसफर पर लटकाने की धमकी दे रहे थे। मुरार थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में व्यवधान डालने का मामला दर्ज किया है।

दुर्गा कालोनी निवासी पवन कुमार मीणा ने पुलिस को बताया कि वह बारादरी जोन पर पदस्थ हैं। शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक बिजली संबंधित शिकायतों का निराकरण करने के लिए हमारी टीम माैजूद रहती है। रात को पुराने घोसीपुरा में बिजली नही आने संबंधित शिकायत मिली थी। इस पर मैं अपनी टीम के साथ मौके पर लाइन चालू करवाने के लिए पहुंचा था। यहां साथी कर्मचारी मनोहर सिंह कुशवाह गाड़ी से उतरकर डीटीआर का फेस बांधने के लिए गया। उसी समय आरोपितों ने हमें लाठी व डंडे लेकर मारना पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। मुरार थाना प्रभारी शैलेंद्र भार्गव ने बताया कि आरोपित के खिलाफ शासकीय कार्य में व्यवधान डालने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *