संक्रमण की रोकथाम के लिये सभी प्रभावी प्रबंध किए जाएं .संभाग आयुक्त एवं एडीजी
ग्वालियर नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये ग्वालियर संभाग के दतिया जिले में किए जा रहे प्रबंधनों का निरीक्षण संभागीय आयुक्त एमबी ओझा एवं एडीजी चंबल डीपी गुप्ता ने किया। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट कार्यालय दतिया में बैठक कर की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। बैठक में कलेक्टर दतिया रोहित सिंह, पुलिस अधीक्षक अमनसिंह राठौर, संभागीय उपायुक्त रामकुमार शर्मा, एडीएम विवेक रघुवंशी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
संभाग आयुक्त श्री ओझा ने यह भी निर्देश दिए कि जिन बसों से श्रमिकों को लाया एवं पहुँचाया जा रहा है उन्हें बेहतर तरीके से सेनेटाइज्ड कराया जाए। इसके साथ ही श्रमिकों के लिये भोजन, पानी की व्यवस्था भी बेहतर हो, यह सुनिश्चित किया जाए। नोवेल कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिये जिला स्तर पर सभी एहतियाती कदम उठाए जाएं। आम जनों को भी संक्रमण से बचने हेतु अपने घरों में ही रहने की समझाइश दी जाए। दूध, सब्जी एवं खाद्यान्न हर जरूरतमंद को उपलब्ध हो, इसके लिये सावधानीपूर्वक प्रबंध किए जाएं। अनावश्यक रूप से एवं बिना मास्क के शहर में घूमने वालों के विरूद्ध दण्डात्मक कार्रवाई भी की जाए।
संभाग आयुक्त ने दतिया.झाँसी बॉर्डर एवं दिनारा बॉर्डर का अवलोकन भी किया। नाकों पर तैनात पुलिसकर्मियों एवं चिकित्सा विभाग के चिकित्सकों और कर्मचारियों से भी कहा कि हर आने.जाने वाले पर निगरानी की जाए। बिना मेडीकल स्क्रीनिंग के कोई भी व्यक्ति नहीं आना चाहिए। बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति को जिले में आने एवं जाने की अनुमति नहीं है। हर आने.जाने वाले व्यक्ति की अनुमति भी देखें।
