अमर जवान ज्योति का विलय, जल रही बलिदान की लौ नेशनल वॉर मेमोरियल में

नई दिल्ली. भारत गेट पर अब अमर जवान ज्योति नहीं दिखाई देगी। इसे नेशनल वॉर मेमोरियल की ज्योति के साथ विसजय कर दियागया। एयर मार्शल बालभद्र राधाकृष्ण की अध्यक्षता में यह समारोह हुआ। पाकिस्तान के साथ 1971 के युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर अब इस अमर जवान ज्योति को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में विलय किया गया। राष्ट्रीय स्मारक में अभी तक के युद्ध और सभी सैन्य ऑपरेशन्स में शहीद हुए लगभग 26000 जवानों के नाम अंकित हैं।
वहीं, केद्र सरकार के निर्णय पर कांग्रेस और विपक्षी दलों ने सवाल उठाया। कांग्रेस ने अमर जवान ेज्योति की लौ को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट करने के फैसले को शहीदों का अपमान बताया। उधर, सरकार ने बताया है कि अमर जवान ज्योति की लौ बुझाई नहीं जा रही। इसका सिर्फ विलय किया जा रहा है।
इंडिया गेट पर 1972 से जल रही है लौ
1972 में इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति का निर्माण हुआ था। इसका निर्माण 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में सर्वोच्च बलिदान देने वाले सैनिकों की याद में किया गया था। इस युद्ध के 50 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर इसे राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर शिफ्ट करने का फैेसला किया गया है। इंडिया गेट पर अमर जवान ज्योति के रूप में जलने वाली आग की लौ का गणतंत्र दिवस से पूर्व शुक्रवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर जलने वाली लौ में विजय किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *