मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई
भोपाल. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। अब उन्हें (जेड केटेगिरी) की सुरक्षा दी गई है। बता दें कि शिवराज सरकार में स्वास्थ्य महकमा भी नरोत्तम मिश्रा ही संभाल रहे है।
क्या होता है जेड श्रेणी की सुरक्षा में
जेड श्रेणी की सुरक्षा में 22 सुरक्षाकर्मी होते है जिसमें एनएसजी (नेशनल सिक्योरिटी गार्ड) के 4 से 5 कमांडो होते है इसके अलावा दिल्ली पुलिस या सीआरपीएफ की ओर से अतिरिक्त सुरक्षा दी जाती है। सुरक्षा में एक एस्कॉर्ट कार भी शामिल होती है।
