कोरोना के खिलाफ जंग जारी रखते हुए अर्थव्यवस्था को भी महत्व देना है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग 3 घंटे चली। इस अहम बैठक में आगे की रणनीति पर राज्यों ने अपना पक्ष रखा। जानकारी के अनुसार बैठक में लॉकडाउन पर विशेष चर्चा नहीं हुई वहीं 3 मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की बात जरूर कही। पुड्डुचेरी के सीएम ने बताया कि बैठक में अधिकांश भाजपा शासित राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाने और धीरे-धीरे आर्थिक गतिविधियां शुरू करने की बात कही।
पीएम मोदी का फोकस ज्यादातर समय अर्थव्यवस्था को गति देने पर रहा। माना जा रहा है कि राज्यों से फीडबैक लेकर अब पीएम मोदी अपनी कैबिनेट से चर्चा करेंगे और संभव है कि 1 या 2 मई तक लॉकडाउन पर कोई ऐलान हो। बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस का असर आने वाले कई महीनों तक सभी की जिंदगी पर पड़ेगां मास्क लगाना और चेहरा ढंकना जरूरी होगा। मार्च के शूरू में भारत समेत कई देशों के हालात एक जैसे थे लेकिन हमने समय रहते कदम उठाए जिनका नतीजा है कि भारत बेहतर स्थिति में है।
इन राज्यों ने कहीं लॉकडाउन बढ़ाने की बात
तीन राज्यों ने अपने यहां लॉकडाउन बढ़ाने की बात कही है। ये राज्य है मणिपुर, मेघालय और गोवा। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि वे अपने राज्य में लॉकडाउन 3 मई के बाद भी जारी रखना चाहते है हालांकि ग्रीन जोन वाले इलाकों में कुछ छूट दी जाएगी। वहीं पीएम मोदी ने कहा कि हमें कोरोना के खिलाफ जंग जारी रखते हुए अर्थव्यवस्था को भी महत्व देना है साथ ही कहा कि तकनीक के अधिक से अधिक उपयोग पर जोर देना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *