डीजी लोकायुक्त अनिल कुमार होंगे रिटायर, 1 मई को पवन जैन बनेंगे डीजी

ग्वालियर. एडीजी लोकायुक्त पवन जैन 1 मई को डीजी के पद पर पदोन्नत होने वाले है। डीजी लोकायुक्त अनिल कुमार के रिटायर होने के बाद उन्हें यी पदोन्नति मिलेगी। अनिल कुमार 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे है। वर्ष 1996 बैच के आईपीएस अफसर अनिल कुमार के रिटायर होते ही वर्ष 1997 बैच के आईपीएस अफसर पवन जैन को पदोन्नति मिलेगी। उनके बैच के विजय यादव पहले ही डीजी हो चुके है।
प्रदेश में डीजी के 12 पद है। डीजीपी विवेक जोहरी के प्रतिनियुक्ति से वापस आने के चलते मार्च में डीजी के पद पर 13 अफसर हो गए थे इसके चलते केएन तिवारी के 31 मार्च को रिटायर होने के बाद पवन जेन पदोन्नत नहीं हो सके। प्रदेश में अब फिर से 12 डीजी रेंक के अफसर है। वर्ष 1987 बैच की अरूणा मोहन राव जुलाई में, शैलेष सिंह सितम्बर और राजेंद्र कुमार मिश्रा अक्टूबर में डीजी बन सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *