बदमाश की कनपटी रखकर चलाई गोली, उपचार के दौरान हुई मौत, कुछ घंटे पहले हमलवार को पकड़ने के लिये दविश

ग्वालियर. करियावटी गांव में शुक्रवार की सुबह एक बदमाश संदिग्ध हालात में कनपटी पर गोली लगने से घायल हो गया है। घटना के समय बदमाश अपने खेत पर जा रहा था। गोली की आवाज सुनकर उसके भाई और पिता दौड़कर पहुंचे और उसे ग्वालियर के जयारोग्य चिकित्सालय के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी है। घायल की हालत बेहद नाजुक है। गोली लगने से कुछ घंटे पहले ही पुलिस ने भी उसके घर दविश दी थी। लेकिन कोई नहीं मिला था। गोली किसने मारी और क्यों मारी यह साफ नहीं हो सका हैं। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद फिलहाल हत्या के प्रसास का मामला पर एफआईआर दर्ज कर ली हैं। घायल पर लूट, हत्या के प्रसास सहित 9 आपराधिक मामले दर्ज थे। फिलहाल पुलिस पड़ताल कर रही हैं।
क्या है मामला
भितरवार के करियावटी निवासी रामू कुशवाह (28) पुत्र पातीराम कुशवाह अपराधिक छवि का था। शुक्रवार की तड़के 4 बजे वह खेत पर जाने की कह कर निकला था और इसके बाद वापस नहीं आयाए जबकि उसका पिता और भाई पहले से ही खेत पर काम कर रहे थे। इसी समय गोली चलने की आवाज आई और पिता.भाई जहां से आवाज आई उसी तरफ दौड़े तो देखा कि रामू खून से लथपथ पड़ा है। तत्काल उन्होंने उसे उठाया और अस्पताल लेकर पहुंचे। भितरवार अस्पताल से घायल को ग्वालियर के JAH ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रामू को कनपटी पर गोली लगी थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। उसे गोली किसने मारी और क्यों मारी पता नहीं चला है।
लूट के कई अपराध दर्ज है
एसडीओपी (SDOP) भितरवार अभिनव बारंगे ने कहा है कि पड़ताल में पता चला है कि युवक पर कुल 9 अपराधिक मामले अलग-अलग थानों में अभी तक दर्ज होने का पता चला है। पिछली रात क्या घटनाक्रम हुआ है और किसने गोली मारी है फिलहाल अभी इसका पता नहीं चल पाया है।
घटनास्थल पर एफएसएल और डॉग स्क्वॉड पहुंची
गोली चलाने वालों की पड़ताल के लिये ASP  ग्रामीण जयराज कुबेर, SDOP  अभिनव बारंगे समेत थाना प्रभारी राजकुमारी परमार फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट, एफएसएल और डॉग स्क्वॉड घटनास्थल पर पहुंची है और जांच में जुट गयी है। फिलहाल घटनास्थल पर कुछ फुटप्रिंट मिले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *