राम मंदिर की खुदाई में मिले पुरातन अवशेषों को देख सकेंगे रामभक्त, बनाया गया अस्थाई म्यूजियम

अयोध्या. राम भक्तों के लिए खुशी खबरी, राम जन्म भूमि तीर्थी क्षेत्र ट्रस्ट ने राम मंदिर की खुदाई से प्राप्त राम मंदिर के पुरातन अवशेषों को राम भक्तों को देखने के लिए दर्शन मार्ग में अस्थाई म्यूजियम बनाकर देखनी की व्यवस्था की है। बता दें कि यह अस्थाई म्यूजियम रामलला के मंदिर के दर्शन मार्ग पर बनाया गया है। जहां पर खुदाई के दौरान राम मंदिर के पुरातन अवशेषों को रखा गया है। राम मंदिर की खुदाई के दौरान यह अवशेष प्राप्त हुए है। जिसका अवलोकन संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने अयोध्या प्रवास के दौरान राम मंदिर दर्शन के समय किया है।

पुरातन अवशेषों को स्थायी संग्राहलय में रखा जाएगा
राम मंदिर से प्राप्त अवशेषों में महाराजा विक्रमादित्य के समय के बेशकीमती काले रंग के कसौटी के खंभे, मंदिर के अग्र भाग, मंदिर के शिखर, मंदिर के आमलक व अन्य बहुमूल्य अवशेष प्राप्त हुए है। राम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी डॉ. अनिल मिश्रा का कहना है कि राम मंदिर निर्माण के साथ-साथ राम मंदिर के पुरातन अवशेषों को स्थायी संग्रहालय में रखा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *