कहासुनी के बाद तालाब में कूंदकर जिन्दगी खत्म कर ली महिला ने, सिवनी से ग्वालियर आने के लिये किराये के पैसे नहीं थे
ग्वालियर. दो वर्ष पूर्व परिवार से झगड़कर महिला ने लव मैरिज की थी लेकिन जल्दी इसका अंत भी हो गया। गुस्से की तेज महिला बात-बात पर नाराज हो जाती थी। दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुकी थी। लेकिन 2 दिन पहले वह बहस के बाद गुस्से में घर से निकली और कुण्ड में छलांग लगा दी। डूबने से मौत हो गयी। दो दिन से पिता के इंतजार में पुलिस बेटी की लाश को पोस्टमार्टम में रखे रही। शुक्रवार को पिता ने यही कहते हुए आने से मना कर दिया कि उसके पास किराये के लिये रूपये नहीं है। इसके बाद मजबूरीवश पुलिस ने शुक्रवार की दोपहर डॉक्टरों के पैनल से मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद पति को ही शव सौंप दिया गया है। मायके पक्ष ने किसी ने आरोपी भी नहीं लगाया है। दो दिन से पति का रो-रो कर बुरा हाल है। महिला के 2 माह का बेटा भी है।
क्या है पूरा मामला
सिटीसेंटर महलगांव निवासी नरेश सनोड़िया टैक्सी ड्राइवर है। वर्ष 2019 में वह टैक्सी लेकर प्रदेश के सिवनी जिले में गया था। यहां उसकी मुलाकात अभिलाषा पटेल से हुई। दोनों ने एक.दूसरे को देखाए दोस्ती के बाद दोनों में प्यार हो गया। कुछ दिन बाद दोनों ने लव मैरिज कर ली। शादी के बाद अभिलाषा की मां ने खुदकुशी कर ली थी। अभिलाषा भी गुस्से की तेज थी। कुछ दिन तो ठीक चलाए लेकिन उसके बद बात.बात पर झगड़े होने लगे। दो साल में 2 बार अभिलाषा ने खुदकुशी का प्रयास भी किया। 2 महीने पहले उसने बेटे शिव को जन्म दियाए लगा कि दोनों की जिंदगी में हालात सुधरेंगेए लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बुधवार की रात सिर्फ पानी का गिलास भरने को लेकर विवाद के बाद अभिलाषा पटेल गुस्से में घर से निकली। पास ही महलगांव के तलाब में पति के सामने छलांग लगा दी। पति से बचाने का प्रयास कियाए लेकिन सफल नहीं हो सका। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निकालकर डेड हाउस पहुंचाया।
दो दिन पिता के इंतजार में पड़ी रही लाश
बुधवार की रात से शुक्रवार की दोपहर तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। पुलिस ने सिवनी में उसके पिता ढिल्लीसिंह को कॉल किया। लगभग 660 किमी दूर से आने में समय लगता है। पहले तो पिता आने की कहता रहा, लेकिन शुक्रवार को उसने यह कहते हुए आने से इंकार कर दिया कि उसके पास वहां आने तक के पैसे नहीं हैं। आपको जो दिखे वह करिये। इसकेबाद पुलिस ने तहसीलदार की निगरानी में 3 डॉक्टरों के पैनल से पीएम कराया है। शुक्रवार की दोपहर पीएम के बाद शव परिजन को सुपुर्द कर दिया गया है। इसके बाद शाम को अंतिम संस्कार किया गया है।
पुलिस ने बताया कि
एएसआई राजवीर सिंह जाट ने बताया कि पोस्टमार्टम के लिये महिला के पिता का इंतजार किया गया था। लेकिन उन्होंने आने से इंकार कर दिया। शव उसके पति के सुपुर्द कर दिया है। जांच में जो तथ्य सामने आयेंगे और उसी आधार पर कार्यवाही की जायेगी।

