इलेक्ट्रॉनिक्स के गोदाम लगी से आग से करीब एक करोड़ रूपये का सामान जलकर राख
ग्वालियर. मुरार स्थित आर्मी कैंट इलाके के एक बड़ गोडाउन में आग लग गयी है। आग ने पूरे गोदाम और आसपास की दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया है। फायर ब्रिगेड के दस्ते के साथ आर्मी का स्टाफ भी आग बुझाने में जुटा हुआ है। गोदाम में काफी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान रखा हुआ है। आग की लपटें एक किमी दूर तक देखी जा सकती है।
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार शुरूआती अनुमान एक करोड़ रूपये से अधिक संभावना जताई जा रही है।

