किलागेट फसाड़ रोशनी से झिलमिलाया

ग्वालियर. किले के चारों ओर फसाड़ लाइट लगाने की तैयारी की जा रही है पहले चरण में फूलबाग और किलागेट है जिसमें अभी 1.3 किलोमीटर का इलाका शेष रह गया है जहां पर रोशनी की जायेगी। किला गेट पर लगायी गयी फसाड़ लाइट से एतिहासिक स्थल रोशन हो गया है। किले के आसपास 17 खम्बे और 190 फसाड लाइट लगाकर रोशनी की गयी है।
पिछले दिनों स्मार्टसिटी की बोर्ड बैठक में किले के छूटे भाग में लाइट लगाने पर मंथन हुआ था, बोर्ड इसके लिये तैयार है। केन्द्र सरकारी की स्वीकृति के बाद ही इस प्रोजेक्ट के बाकी इलाके पर काम किया जायेगा। इस पूरे प्रोजेक्ट पर 2 करोड़ रूपये की राशि खर्च होने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *