उत्तराखण्ड के नैनीताल में वर्षा से भारी तबाही में 34 लोगों की मौत

नैनीताल. उत्तराखण्ड में एक बार वर्षा, बादल फटने और अचानक आयी बाढ़ के कारण से तबाही मची है। राज्य के कई हिस्सों में इस नयी प्राकृतिक आपदा में मरने वालों का आंकड़ा 34 तक पहुंच चुका है। सरकार आपदा से त्रस्त लोगों की मदद करने का ऐलान किया हे। नैनीताल और अन्य क्षेत्रों से कई ऐसे वीडियो सामने आये हैं। जिसमें सड़कों और पुलों से पानी बहता दिखाई दे रहा है। यही नहीं रेल की पटरियां तक बाढ़ में बह गयी है।
उत्तराखण्ड के सीएम पुष्कर धामी ने राज्य में हुई भारी वर्षा के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि अब तक 34 की मौत हो चुकी है। जबकि 5 लोग लापता है। मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रूपये का मुआवजा दिया जायेगा और घर गंवाने वालों को 1.9 लाख रूपये दिये जायेंगे। जिन लोगों ने अपना पशुधन खो दिया है। उन्हें भी हर संभव मदद दी जायेगी।
पीएम मोदी ने शोक जताया
उत्तराखण्ड में आयी प्राकृतिक आपदा को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट कर शोक जताया। उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी वर्षा की वजह से लोगों की जान जाने मैं व्यथित हूं। घायल शीघ्र स्वस्थ्य हों, प्रभावित लोगों की मदद के लिये बचाव कार्य जारी है। मैं सभी की सुरक्षा और भलाई के लिये प्रार्थना करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *