दिल्ली पुलिस ने 4 बदमाश दबोचे, पुलिस ने 24 घंटे के अंदर दबोचे 4 आरोपी
नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मंजीत महाल गैंग के 4 शार्प शूटर को गिरफ्तार कर लिया हे। इस गैंग के 4 बदमाशों ने 18 अक्टूबर को दिल्ली के किशनगढ़ इलको में दिन दहाड़े ताबडतोड़ फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था। फायरिंग के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गये थे।
किशनगढ़ इलाके में की थी फायरिंग
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने सोमवार को किशनगढ़ मार्केट इलाके में एक फॉर्च्यूनर कार पर अंधाधुध फायरिंग की थी। घटना में लगभग 25-30 गोलियां फायर की थी। यह फॉर्च्यूनर कार धामी पहलवान की थी। लेकिन हमले के समय धामी उस कार में मौजूद नहीं था। कार में मौजूद धामी के ड्रायवर लकी को कई गोलियां लगी थी। जिसे बाद में घायलावस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
