ग्वालियर में स्मैकचियों ने मचाया उत्पात, हाथ में ब्लेड लेकर लोगों के पीछे दौड़े, पुलिस वाहन के कांच फोड़े और भाग गए

ग्वालियर. मंगलवार रात दो नशेड़ियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया है। दोनों स्मैकची थे और हाथ में ब्लेड लिए थे। पहले ब्लेड लेकर लोगों के पीछे भागे फिर अपने सीने पर मार लिए। आते जाते वाहनों पर पत्थर फेंके। इतना ही नहीं पुलिस का भी उनको खौफ नहीं था। नशेड़ियों को रोकने पहुंची डायल 100 पर भी पत्थर फेंके और कांच तोड़ दिया फिर एक नशेड़ी भाग गया, लेकिन दूसरा करीब 40 मिनट तक सड़क पर हंगामा करता रहा। दूसरा अकेला पड़ गया तो लोगों ने घेरा। वह कपड़े उतारकर सड़क पर लेट गया। लोग पास पहुंचे तो वह पड़ा रहा। कुछ देर बाद अचानक खड़ा हुआ और भाग गया। जब तक फोर्स पहुंचा वह भाग चुका था। पुलिस ने स्मैकचियों की पहचान कर ली है। उनकी तलाश की जा रही है।

40 मिनट तक चली नौटंकी
सड़क पर हंगामा कर रहे नशेड़ियों की संख्या पहले दो थी। 10 मिनट हंगामा करने के बाद दोनों आपस में ही लड़ने लगे तो एक वहां से भाग गया। पर एक राम नाम का युवक वहीं हंगामा मचाता रहा। जब लोगों ने उसे अकेला समझकर घेरने का प्रयास किया तो उसने खुद में ब्लेड मार ली। इसके बाद वह आधे कपड़े उतारकर सड़क पर लेट गया और पूरा ट्रैफिक रोक दिया।

पुलिस को देखकर भाग गया
तोड़फोड़ हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची तो नशेड़ी उठकर कैलाश टॉकीज की तरफ भाग गया। पुलिस ने जांच की तो पता लगा कि हंगामा करने वाला युवक का नाम राम है। वह पास ही रहता है। पुलिस का कहना है कि उसे उठाने के लिए जवान भेज दिए हैं। जल्दी उसे हिरासत में ले लिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *