रेत व्यवसाय को लेकर फायरिंग, बड़े भाई के झगड़े का बदला लेने के लिये छोटे भाई ने की फायरिंग, घायल की हालत नाजुक
ग्वालियर. बड़े भाई से हुए झगड़े का बदला लेने के लिये छोटा भाई अपने साथियों के साथ आया और युवक को गोली मार दी। घटना भितरवार के पवाया गांव में शनिवार की दोपहर की हैं। गोली युवक के पेट में लगी है। गोली मारने के बाद हमलावर घटनास्थल से भाग निकला। मामले का पता चलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिये भर्ती कराकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
क्या है घटनाक्रम
भितरवार के पवाया निवासी 25 वर्षीय वीरेन्द्र बघेल पुत्र मदन लाल बघेल शनिवार की सुबह घर से निकलकर कुछ ही दूर पहुंचा था कि तभी एक कार में सवार होकर सचिन मिश्राए सौरभ मिश्रा व महेश आएए वीरेन्द्र के सामने आते ही पिस्टल से उस पर फायरिंग कर दी। अचानक हुई फायरिंग से वीरेन्द्र कुछ समझ नहीं पाया। जब तक कुछ समझता एक गोली उसके पेट में लगी है। गोली लगते ही हमलावर अपनी कार में सवार होकर भाग गए। मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए भितरवार स्वास्थ्य केन्द्र ले गएए जहां पर उसकी हालत गंभीर देखकर उसे ग्वालियर रैफर कर दिया। फिलहाल घायल की नाजुक बनी हुई है।
बदला लेने के लिये किया था फायर
ऐसा बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व वीरेन्द्र का सचिन मिश्रा के बड़े भाई जगदीश मिश्रा से रेत के व्यवसाय को लेकर विवाद हुआ था। तभी से दोनों में रंजिश चली आ रही थी। एक दिन पूर्व दोनों आमने-सामने आये तो किसी बात पर फिर झगड़ा हो गया। उस वक्त तो गांव के लोगों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। लेकिन शानिवार को भाई से विवाद का बदला लेने के लिये सचिन ने उस पर फायरिंग की है।
