दुर्गा के विसर्जन जुलूस में सिरफिरे ने घुसाई कार और फिर तेजी से रिवर्स करने से एक को कुचलकर भागा ड्रायवर
भोपाल. दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शनिवार की देर रात स्टेशन बजरिया क्षेत्र में उस वक्त तनाव फैला गया जब एक सिरफिरे ने अपनी तेज रफ्तार कार विसर्जन जुलूस में घुसा दी। भीड़ में भगदड़ मची तो ड्रायवर घबरा गया और जान बचाने के लिये अपनी कार को तेजी से रिवर्स कर भागने लगा। इस बीच उसने एक युवक को चपेट में ले लिया। उसे कार से कुचलते हुए भाग गया। घटना के बाद जब विसर्जन में शामिल लोगों ने हंगामा किया तो पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस की कार्यवाही से नाराज होकर श्रद्धालुओं ने थाना बजरिया के सामने चक्काजाम कर दिया। पुलिस ने लोगों को एक तरफ झांकियों को आगे निकाला। पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है स्थिति नियंत्रण में करने के लिये पुलिस बल तैनात किया गया है।
डीआईजी इरशाद वली के अनुसार विसर्जन जुलूस जब भोपाल स्टेशन के प्लेटफॉर्म नम्बर एक के सामने से गुजर रहा था तभी चांदबड़ की ओर से एक तेज रफ्तार कार ने लोगों को टक्कर मारते हुए चल समारोह में घुस गयी। इसके बाद चालक ने तेज रफ्तार में ही कार को रिवर्स किया। जिससे कुछ लोगों को भी चोट आयी है। घटना में 4 लोग घायल हो गये है। इनमें से एक की हालत नाजुक है जिसे हमीदिया में भर्ती किया गया है।
