भितरवार में करंट लगने से दो किसानों की मौत

ग्वालियर. भितरवार में करंट लगने से दो किसानों की मौत हो गई, दोनों चचेरे भाई थे। पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के गढ़ाजर निवासी हेतराम कुशवाह पुत्र बालाराम कुशवाह (28) वर्ष विष्णु कुशवाह पुत्र उत्तम सिंह कुशवाह (20) खेत में पानी देने गए थे। यहां पर पानी देते समय बिजली के तार से उन्हें करंट लग गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना का पता रविवार सुबह 11 बजे उस समय चला जब परिजन खेत पर पहुंचे तो दोनों मृत पड़े थे। इस मामले का पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के बाद मर्ग कायम कर शवों को पीएम हाउस भेज दिया।

मासूम को कुचलने वाले ड्राइवर को नौकरी से निकाला
वहीं दूसरी तरफ  ग्वालियर नगर निगम की कचरा गाड़ी से दो साल की बच्ची को कुचलने के मामले पर ड्राइवर पर कड़ी कार्रवाई की है। नगर निगम के अधिकारियों ने कचरा गाड़ी चालक साजिद खान और हेल्पर हरिओम को नौकरी से बर्खास्त किया है। नगर निगम के सिटी कमिश्नर अतिबल सिंह यादव तत्काल 10 हजार की हार्दिक सहायता राशि लेकर घर पहुंचे। परिजनों ने आर्थिक सहायता ठुकरा दी। शनिवार कचरा कलेक्शन गाड़ी से बच्ची की गाड़ी के नीचे आने पर हुई थी मौत। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। चालक अभी भी फरार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *