अंर्तराज्यीय बदमाश गैंग पुलिस ने दबोचा, यूपी से वाहन लूटकर एमपी के शहरों में छिपाते थे बाइक, 3 पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद
ग्वालियर. डबरा देहात पुलिस ने एक अंर्तराज्यीय बदमाशों के गैंग को पकड़ा हे। यह यूपी, एमपी में वाहन लूट की घटनाओं को अंजाम देने के बाद ग्वालियर, डबरा में गाडि़यों को छिपाते थे। डबरा पुलिस ने शनिवार को किसी व्यवसायी को लूटने से पहले गैंग के 5 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं। इनसे 13 मोटरसाइ्रकिल, 3 पिस्टल, एक कट्टा व एक दर्जन कारतूस बरामद किये हैं। 5 बदमाशों में से एक भिण्ड, 3 मुरैना व एक जालौन यूपी का निवासी है। पकड़े गये बदमाशों से पूछताछ की जा रही हैं कि किस टारगेट कर लूटने वाले थे। इस अंर्तराज्यीय गेंग को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी ने 10 हजार रूपये का पुरूस्कार देने का ऐलान किया है।
जेल में बनी थी गैंग, पूछताछ में मिली पिस्टल और कारतूस
एसडीओपी विवेक शर्मा ने बताया कि पकड़े गये बदमाशों की पुलिस ने उनकी तलाशी लेना शुरू किया तो बदमाशों के पास से 3 पिस्टल, एक कट्टा, बका के साथ ही एक दर्जन जिन्दा कारतूस मिले। हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पुलिस के होश उड़ गये, क्योंकि पकड़े गये बदमाश शातिर लुटेरे है और उनके खिलाफ यूपी तथा अन्य राज्यों में कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गये बदमाशों की पहचान जितेन्द्र शाक्य, आशु पुत्र राजवीर सिंह गुर्जर निवासी मुरैना, रिन्कू पुत्र शिवसिंह निवासी मुरैना, सोनू किरार निवासी रिठौरा कला मुरैना व सुमित पुत्र लालू शाक्य जालौन यूपी के रूप में हुई है। इन्होंने पुलिस को बताया कि इनकी मुलाकात जेल में हुई थी, वही गैंग बनाया ओर बाहर निकल कर वारदात करने लगे।
अलग-अलग स्थानों पर छिपाई थी बाइक, 13 बरामद
पुलिस को पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि चोरी तथा लूटी गई 13 बाइक अभी उनके पास है और उन्होंने अलग-अलग स्थानों पर छिपाया है। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर बाइक बरामद कर ली हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि पकड़े गए बदमाश यहां पर कई बार आ चुके हैं और चोरी व लूटा हुआ माल खपाया है। पहली बार उन्होंने यहां पर वारदात की योजना बनाई थी, लेकिन पकड़े गए। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
