इंटरसेप्टर व्हीकल द्वारा की जा रही कार्यवाही का एसपी ने किया निरीक्षण
ग्वालियर पुलिस मुख्यालय द्वारा ग्वालियर जिले को प्रदाय इंटरसेप्टर व्हीकल से पहली बार की गई कार्यवाही का पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ग्वालियर ने जौरासी घाटी पहुंच कर स्पीाड रडार के जरिये ओवर स्पीड करने वाले वाहन चालकों पर की जा रही चालानी कार्यवाही को देखा। इस दौरान यातायात पुलिस के द्वारा इंटरसेप्टर व्हीकल के जरिये ओवर स्पीड करने वाले 12 वाहन चालकों पर चालानी कार्यवाही कर मौके पर ही उनसे समन शुल्क वसूला गया। इस कार्यवाही के दौरान एएसपी यातायात श्रीमती हितिका वासल, डीएसपी यातायात नरेश बाबू अन्नोयटिया, थाना प्रभारी यातायात निरी0 बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार राघवेन्द्र जादौन के साथ यातायात पुलिस का बल मौजूद रहा।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की है कि वह चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट का उपयोग करें, दो पहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनें तथा सड़क पर वाहन चलाते वक्त यातायात नियमों का पालन करें।
