सिंघु सीमा हत्या मामले का दूसरा आरोपी नारायण सिंह पंजाब से गिरफ्तार

नई दिल्ली. सिंघू सीमा घटना के मामले में आज दूसरे आरोपी नारायण सिंह को अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने राख देवीदास पुरा, अरमकोट गांव (पंजाब) से गिरफ्तार किया। इससे पहले कल लखबीर सिंह नाम के एक व्यक्ति का शव उस जगह पर हाथ, पैर कटे हुए पाया गया जहां किसानों का विरोध चल रहा था। कुंडली में बर्बरतापूर्ण तरीके से शुक्रवार को युवक लखबीर की हत्या करने के आरोपित निहंग को पुलिस ने रिमांड पर लिया और उसको दोपहर में दो बजे न्यायालय में पेश किया जहां से उसको 7 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। निहंग सरबजीत को कड़ी सुरक्षा में पेश किया गया और उसको लेकर सीआईए की टीम न्यायालय पहुंची थी। रिमांड मिलने के बाद उसको पुलिस पूछताछ के लिए साथ लेकर निकल गई।

बता दें कि कुंडली बॉर्डर पर आंदोलन स्थल के पास युवक की हत्या शुक्रवार को कर दी गई थी। हत्या का आरोप निहंगों पर लगा था। युवक पर धार्मिक ग्रंथ से बेअदबी करने का आरोप लगाकर उसकी बेरहमी से काट-काटकर व पीटकर हत्या की। आरोपितों ने इसके वीडियो भी बनाकर वायरल किए। युवक की बेरहमी से हत्या करने और बेरीकेड्स पर लटकाने का वीडिया वायरल होते ही पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। हत्या करने के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम लगाई गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *