जीआरपी द्वारा आरोपियों को 65 लाख के जेवरात सहित पकड़ा
ग्वालियर थाना जीआरपी बीजी द्वारा प्लेटफॉर्म नं1 रेलवे स्टेशन ग्वालियर मे 2 व्यक्तियों में लगभग 1472 ग्राम सोना जब्त किया गया।
क्या है पूरा मामला
2 व्यक्ति लगभग 1800 ग्राम सोना शताब्दी एक्सप्रेस में ग्वालियर से ललितपुर से जा रहे है। उपपुलिस अधीक्षक महोदय रेल श्रीमति शुभा श्रीवास्तव द्वारा एक टीम गठित कर रवाना की गई। टीम द्वारा प्लेटफॉर्म नंण्.1 पर कैन्टीन के सामने मिले मुताबिक हलिये के 2 मंदिग्ध व्यक्तियों की हरकतों पर निगरानी रखी गई तो उनकी हरकते असामान्य व संदेहास्पद लगी जिस पर पुलिस बल द्वारा उन व्यक्तियों से प्रारंभिक पूछताछ की तो उन्होंने ग्वालियर से ललितपुर की यात्रा करना बताया एवं उनमे नाम पता पूछने पर उन्होंने हिचकिचाहट से जवाब दिया बैग की तलाशी ली गई तो बैग की तलाशी लेने पर बैग में सोने के बहुमूल्य आभूषण होना पाया गया। आभूषणों के संबंध में संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब न देने पर स्थिति संदेहास्पद होने पर व्यक्तियों से पूछताछ की गई। रवि लालवनी एवं पवन रावत निवासी माधवगंज ग्वालियर आभूषणों के बारे में कोई सटीक जानकारी नहीं दे सके। वह ग्वालियर के एक ज्वेलर्स का आभूषण लेकर ललितपुर के ज्वेलर्स को बेचने जा रहे थे। किन्तु उसके पास कोई लिखित दस्तावेज न होने से ग्वालियर के मूल ज्वेलर्स से पूछताछ करने पर उन्होंने जो दस्तावेज प्रस्तुत किये प्रथम दृष्टया पूर्णतया विश्वनीय नही पाए गए।
बड़े नेटवर्क के खुलासा की संभावना है लगभग 65 लाख रुपये कीमत का 1800 ग्राम सोना बिना वैधानिक दस्तावेजों के पुलिस अभिरक्षा अंतर्गत रखा गया है। इस प्रकार जीआरपी पुलिस द्वारा बरामद स्वर्ण आभूषण के संबंध में अन्य पहलुओं के परीक्षण हेतु आयकर विभाग व जीएसटी विभाग को सूचना दी गई है।
बरामद माल
सोने की चैन कंठी 8 नगए नैकलेस 9 नगए टॉप्स 222 नगए बैंगल्स 11 नगए पेण्टल 8 नगए जेन्ट्स रिंग 17 नगए । नाम के पैण्डल 28 नगए ब्रासलेट 5 नगए पेण्डल मेट 75 नगए झुमकी 2 नगए टॉप्स 2 नगए वाली 142 नगए पैन 36 नगए होलो चैन 11 नग कुल बजनी लगभग 1800 ग्राम व कुल कीमती लगभग 65 लाख।
जीआरपी में पदस्थ हवलदार अजय भारद्वाज को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एसआई केएल राय, आरएम भिण्डिया, हवलदार अजय भारद्वाज, कौशलेन्द्र भदौरिया, कमलेश शर्मा, आरआईबीआर विष्णुकांत शर्मा, आरक्षक राजेश शर्मा विजेन्द्र पाल, नरेश सिंह और धर्मवीर राजपूत आदि को प्लेटफार्म क्रमांक 1 चैकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध युवकों दबोचने में कामयाबी मिली।

