बानमोर-नूराबाद के बीच उप्र पुलिसकर्मियों की बार खड़े ट्रक में घुसी, 3 की मौत

ग्वालियर. मुरैना में सड़क हादसे में यूपी पुलिस के तीन जवानों की मौत पर प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह एवं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक संवेदना व्यक्त की है साथ ही प्रभावितों को सहायता राशि दिए जाने की भी बात कही है। सीएम शिवराज सिंह ने मृतकों के शवों को उनके गृह जिले तक पहुंचाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

अलीगढ़ के इगलासा थाना पुलिस एक मामले में दबिश देने के लिए बीते रोज मुरैना के लिए रवाना हुई थी। इस टीम में ड्रायवर सहित पांच लोग शामिल थे। पुलिसकर्मियों की कार मंगलवार-बुधवार की दरमियानी रात को बानमोर और नूराबाद के बीच एक खड़े ट्रक में घुस गई। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। एसपी देहात शुभम पटेल के अनुसार हादसे में एसआइ मनीष चौधरी निवासी संगम विहार, नंदग्राम थाना साहनी गेट, गाजियाबाद, हेड कांस्टेबल सुनील कुमार निवासी नगला छीतर थाना एका, फिरोजाबाद एवं कांस्टेबल पवन चाहर निवासी खेड़िया थाना कागारौल, आगरा की मौत हो गई है। जबकि सिपाही रामकुमार निवासी आगरा एवं गाड़ी का ड्रायवर बुरी तरह से घायल हुआ है।

घटना की जानकारी लगते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई इसके बाद कार में फंसे घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकालकर ग्वालियर के जेएएच अस्पताल पहुंचाया गया है। जबकि मृतकों के शवों को भी पीएम के लिए जेएएच भेज दिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हादसे के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *