ग्वालियर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य का दावा उपचुनाव में चारों सीट जीत रहे, लखीमपुर कांड पर सिंधिया की चुप्पी

ग्वालियर. मंगलवार को अल्प प्रवास पर आए केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने दावा किया है कि BJP उपचुनाव में चारों सीट पर जीत रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साथ जनता का विश्वास है पर जब उनसे लखीमपुर खीरी के हालातों पर सवाल किया तो उन्होंने चुप्पी साध ली और धन्यवाद कहकर आगे बढ़ गए। सिंधिया का इस मुद्दे पर कुछ न कहना और खामोशी ने बहुत कुछ कह दिया है। माना जा रहा है कि अभी हालात सामान्य नहीं हुए हैं।

ज्योतिरादित्य सिंधिया मंगलवार को अचानक ग्वालियर अल्प प्रवास पर आए हैं। सुबह 9 बजे एयरपोर्ट पर फ्लाइट से आने के बाद वह सीधे किला स्थित गुरुद्वारा दाताबंदी छोड़ के 400 साल पूरे होने पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंच गए। जहां उन्होंने गुरुद्वारे में सिर झुकाकर मत्था टेका और फिर जयविलास पैलेस पहुंचे हैं। मध्यप्रदेश में होने वाले उपचुनाव को लेकर कहा कि जनता का विश्वास देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ है और निश्चित ही हम इन चारों सीटों को जीतेंगे। पर इसके बाद जैसे ही सिंधिया से लखीमपुर खीरी मसले पर सवाल किया तो वह आगे बढ़ते हुए धन्यवाद कहते हुए निकल गए।

चंबल एक्सप्रेस वे एमपी को राजस्थान की महत्वपूर्ण योजना है
जब केन्द्रीय मंत्री सिंधिया से ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ पर सवाल किया तो उनका कहना था कि पूरे ग्वालियर-चंबल संभाग के लिए ‘चंबल एक्सप्रेस वे’ महत्वपूर्ण योजना है, इस योजना से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान से सीधे जुड़ जाएगा। इसके लिए जमीन अधिग्रहण हो चुकी है और जल्द से जल्द कार्य शुरू होने वाला है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *