माधवराव सिंधिया की 20 पुण्यतिथि- 3 बजे माधव ज्योति यात्रा, 4.30 बजे भजन संध्या आयोजित

ग्वालियर. स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की 20वीं पुण्यतिथि पर शाम 4.30 बजे विगत वर्षो की तरह एसोसियेशन ऑफ ग्वालियर यूथ सोसाइटी एवं ग्वालियर चम्बल संभाग रोलर स्केटिंग एसोसियेशन के संयुक्त तत्वाधान में माधव ज्योति यात्रा निकाली जायेगी। इसके अलावा कटोराताल रोड़ स्थित छत्री स्थित विष्णु मंदिर के अंदर भजन संख्या आयोजन किया गया है। जिसमें भजन गायक राजेन्द्र पारिख, पारूल बांदिल और पूर्वी टोनपे भजन प्रस्तुत करेंगे। यह जानकारी पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बालखांडे द्वारा पत्रकारवार्ता में दी गयी। पत्रकारवार्ता में आशीष सिंह राठौड, रामवरण सिंह गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल माखीजानी, रामनारायण मिश्रा, संजय कटठ्ल आदि लोग मौजूद रहें।
माधव ज्योति यात्रा को 3 बजे सांसद विवेक शेजवलकर दीप प्रज्वलित कर नदी गेट से छत्री के लिये रवाना की जायेगी। माधव ज्योति यात्रा जयेन्द्रगंज, हाईकोर्ट, सनातन धर्म मंदिर से अचलेश्वर मंदिर से होते हुए छत्री पहुंचेगी।
महाराज बाड़े पर नवीन परांडे द्वारा तथा सुरेश पहलवान द्वारा अचलेश्वर मंदिर पर भोजना वितरण किया जायेगा । पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल और बालखांडे द्वारा सुबह 8 बजे पुष्पाजंलि अर्पित करने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *