उपचुनाव से एक दिन पहले केंद्रीय सुरक्षाबलों की 20 कंपनियां भवानीपुर भेजी गईं

नई दिल्ली. बंगाल में होने वाले उपचुनाव में सुरक्षा के लिहाज से केंद्रीय बलों की तैनाती की जा रही हैं। भवानीपुर उपचुनाव के लिए सीएपीएएफ की 20 से अधिक कंपनियां तैनात की जा रही हैं, इनमें सीआरपीएफ की 7 कंपनियां शामिल हैं। सीआईएसएफ और आईटीबीपी की 5 और एसएसबी की 3 से 4 कंपनियां तैनात की जाएंगी। यहां 30 सितंबर को वोट डाले जाएंगे।

इधर बीजेपी सांसद अर्जुन सिंह ने कहा- यहां कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। लोकल पुलिस पर ममता बनर्जी का कब्जा है। अगर केंद्रीय बलों के जवान नहीं होंगे, तो लोग वोटिंग के लिए नहीं निकलेंगे। टीएमसी ने कई अपराधियों को भवानीपुर में शरण दे रखी है। हम घर और होटलों की तलाशी ले रहे हैं। असामाजिक लोगों के खिलाफ पुलिस को सूचना दी जाएगी। चुनाव आयोग ने 30 सितंबर तक भवानीपुर में धारा 144 लागू की है। उपचुनाव में हिंसा की खबरों के बीच सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। पिछले दिनों भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष के साथ टीएमसी कार्यकर्ताओं ने हाथापाई की थी। घोष भवानीपुर में पार्टी के उम्मीदवार के लिए प्रचार करने गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *