जीएसटी का माधवनगर स्थित वर्धमान एजेंसी पर छापा, करोड़ो की कर चोरी होने का शक है विभाग को

ग्वालियर. जीएसटी विभाग की टीम ने सुबह 8 बजे माधवनगर स्थित एम-218 वर्धमान एजेंसी के ऑफिस सहित 4 ठिकानों पर छापामार कर कार्यवाही को अंजाम दिया है। आपको बता दें कि वर्धमान एजेंसी के 4 मकान माधवनगर स्थित एम-218, 219 और 220 विजयानगर स्थित ई-91 पर पुलिस तैनात किया गया।
क्या है पूरा मामला
जीएसटी विभाग को पिछले काफी दिनों से जीएसटी चोरी की शिकायतें मिल रही थी। इस पर विभाग द्वारा टीम बनाकर सुबह 8 बजे वर्धमान एजेंसी के 5 ठिकानों पर एक साथ जीएसटी के संयुक्त आयुक्त यूएस बैंस, उपायुक्त सविता चौहान की अगुआई कार्यवाही शुरू की गयी है। वर्धमान एजेंसी टोरस बीड़ी और माचिस का काम करती है। इस मौके पर जीएसटी टीम के साथ मालिक विकास जैन ने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया। दोपहर 12 बजे तक टीम माल की आवक और जावक के दस्तावेज और बिल को तलाशती रहीं। लेकिन इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंच की वर्धमान एजेंसी के संचालक विकास जैन ने कितने की जीएसटी चोरी की है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोविड-19 के लॉकडाउन के दौरान करोड़ों रूपये का लेन देन किया गया है जिसका कागजों में कहीं उल्लेख नहीं है। जीएसटी टीम इसी बात का पता लगाने में जुटी हुई थी इसके अलावा लैपटॉप, ऑफिस के कम्प्यूटर की हार्डडिस्क की तलाश में लेन-देन तलाशती रहें। जीएसटी विभाग की टीम ने कर चोरी में छापामार कर कार्यवाही करने के लिये पुलिस बल डीआरपी लाइन से लेने के बाद प्रायवेट सिक्युरिटी के करीब 30 जवान अलग से लगाये थे जिससे कार्यवाही करने में एजेंसी के संचालक के विरोध सामना नहीं करना पड़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *