भोपाल में 11वीं के छात्र ने की आत्महत्या, रात 11 बजे कमरे पढ़ने गया सुबह फंदे पर लटका मिला

भोपाल. गांधीनगर इलाके में राजाभोज एयरपोर्ट अथॉरिटी के असिस्टेंट जनरल मैनेजर के 16 वर्ष के बेटे ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया। ऐसा बताया गया है कि गुरूवार की रात पिता ने उसकी मनपसंद का खाना खिलाया और रात लगभग 11 बजे वह पढ़ने के लिये कमरे में चला गया। सुबह लगभग 6 बजे खिड़की से बेटे को फंदे पर झूलते देखा, तब घटना का खुलासा हुआ। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
क्या है पूरा मामला
गांधीनगर थाने के एएसआई लइक खान ने बताया कि अजोतिका कॉलोनी मकान नंबर ए.63 में राजाभोज एयरपोर्ट में पदस्थ एजीएम संदीप यादव रहते हैं। उनका बड़ा बेटा शिखर यादव ;16द्ध रेड रोज स्कूल में 11वीं में पढ़ता था। गुरुवार की रात एजीएम बर्थ.डे पार्टी में जाने के लिए तैयार हो रहे थे। इस बीच शिखर ने पिता से मनपसंद का खाना लाने के लिए बोला। रात को पिता उसके लिए खाना लेकर पहुंचे। खाना खाकर शिखर माता.पिता और बहन के साथ बैठकर बातचीत करता रहा। करीब 11 बजे वह पढ़ने की बात कहकर कमरे में चला गया। शुक्रवार की सुबह करीब 6 बजे पिता उसके कमरे में पहुंचे। जहां खिड़की में फंदा बनाकर शिखर फांसी लटका मिला। शिखर खिड़की पर टावेल का फंदा बनाकर लटका था।
पुलिस मोबाइल की जांच में जुटी
पुलिस ने शिखर का मोबाइल जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों के बयान नहीं हो सके हैं। बच्चे ने परिवार को परेशानी नहीं बताई थी। मोबाइल की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *