पीएम मोदी ने कोरोना की तीसरी लहर के लिए की बैठक, कहा ऑक्सीजन सप्लाई तेजी से बढ़ाए, बच्चों के बेड व दवाइयों का इंतजाम करें

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोरोना के हालात और वैक्सीनेशन को लेकर हाई लेवल मीटिंग की। मीटिंग में प्रधानमंत्री ने कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए देशभर में ऑक्सीजन की सप्लाई को तेजी से बढ़ाने के निर्देश दिए और उन्होंन राज्यों से दवाइयों का बफसर स्टॉक रखने को भी कहा। मोदी ने तीसरी लहर में बच्चें पर असर की आशंका को देखते हुए देशभर के अस्पतालों में बच्चों के लिए पर्याप्त बेड तैयार रखने के निर्देश दिए है। उन्होंन राज्यों से स्वास्थ्य सुविधाओं के बुनियादी ढांचे को फिर से डिजाइन करने को कहा साथ ही ब्लैक फंगस के इलाज की दवाइयां भी तैयार रखने को कहा।

देश के हर जिले में ऑक्सीजन यूनिट का टारगेट
पीएम मोदी ने कहा कि ऑक्सीजन सप्लाई बढ़ाने के लिए ऑक्सीजन कंसंट्रेटर्स, ऑक्सीजन सिलेंडर और पीएसए प्लांट की संख्या तेजी से बढ़ाई जाए। अभी देशभर में 961 लिक्विड मेडिकल स्टोरेज टैंक और 1450 मेडिकल गैस पाइपलाइन सिस्टम लगाए जा रहे हैं। हर जिले में ऑक्सीजन की कम से कम एक यूनिट लगाने का टारगेट रखा गया है।

हर ब्लॉक में एक एंबुलेंस पहुंचाने पर जोर
प्रधानमंत्री ने देशभर में ऑक्सीजन प्लांट्स लगाने के काम की समीक्षा भी की। उन्होंने बताया कि अब तक राज्यों को एक लाख ऑक्सीजन कॉन्सन्ट्रेटर और 3 लाख ऑक्सीजन सिलेंडर दिए जा चुके हैं। एंबुलेंस नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा हैए ताकि हर ब्लॉक में कम से कम एक एंबुलेंस उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *