अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को मिले शासन की योजनाओ का लाभ – ऊर्जा मंत्री

ग्वालियर- प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री ने 38 नम्बर कार्यालय पर हाथठेला, कामकाजी, पेंशन, मजदूरी व आयुष्मान के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित करते हुए कहा कि अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति को शासन की योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए मैरे द्वारा अपने कार्यालय पर और क्षेत्र में केंप आयोजित कर आमजन को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा हैं।उन्होंने कहा कि आपने मुझे सेवा का अवसर दिया है तो मेरा कर्तव्य है कि मैं घर-घर जाकर आपकी सेवा करूं इसके लिए में हमेशा तत्पर रहता हूँ। मेरे क्षेत्र में कोई व्यक्ति किसी भी कार्य के लिए परेशान न हो इसके लिए कार्यालय पर केंप तो आयोजित किये जा रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में चौपाल लगाकर आमजन की समस्याओं को सुनकर उनका तत्काल निराकरण कर किया जा रहा है।

इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री ने 38 नम्बर कार्यालय पर वार्ड 11,12,13,14 व 15 के हाथठेला व कामकाजी 317, आयुष्मान 504, राशन की पात्रता पर्ची 169 व पेंशन 31 के पात्र हितग्राहियों को कार्ड वितरित करते किये। इसके साथ ही कार्यालय पर आमजन अपनी-अपनी समस्यायें लेकर आये तो उनकी समस्या ऊर्जा मंत्री ने बारी बारी से सुनी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि कार्यालय पर आने वाली समस्याओं का निराकरण समय सीमा में किया जाए। इस कार्य में लापरवारी वर्दाश्त नही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *