ग्वालियर में बछड़े के घर में घुसने पर बवाल, एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग की, दो घायल

ग्वालियर. पड़ोसी के घर के बाड़े में गाय का बछड़ा घुसने के कारण विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली पड़ोसी के पैर में जा लगी साथ ही 2 लोग मामूली रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस ने हमलावर पक्ष के आधा दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, ग्वालियर के घाटीगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रेहट में रहने वाले पुरुषोत्तम व्यास का गाय का बछड़ा पड़ोस में रहने वाले व्यास फैमिली के बाड़े में घुस गया। इससे नाराज होकर पड़ोसी जीतू व्यास, कंसारी व्यास, दिलीप, हरिओम, गूमा टिकला और अखिलेश व्यास ने मिलकर पुरुषोत्तम व्यास के परिजनों से गाली गलौज कर लाठी-डंडों से हमला कर फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली चेतन व्यास के पैर में जा लगी और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची। जहां पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं हमला करने वाले पड़ोसी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने हमला करने वाले 6 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *