इंदौर में दंगे की साजिश रचने वाले अल्तमश का मोबाइल डेटा रिकवर, विदेशी नंबर व धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज मिले

इंदौर. चार दिन पहले दंगा भड़काने की साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार अल्तमश का मोबाइल डाटा रिकवर हो गया है। इसमें कई चौकाने वाले तथ्य सामने आए हैं। इसमें कुछ विदेशी नंबर और धार्मिक भावनाओं को भड़काने वाले मैसेज मिले हैं। आईबी और एटीएस भी साक्ष्य जुटाने में लग गई हैं। मामले को लेकर गुरुवार को अल्तमश, सैय्यद और जावेद को पुलिस द्वारा जिला कोर्ट में पेश किया। वहीं एक अन्य आरोपी इरफान को जेल भेज दिया गया।

शहर में दंगे भड़काने के साजिशकर्ता अल्तमस की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले इंदौर की ही एक युवती से निकाह करने वाला था, लेकिन वह निकाह से पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी अल्तमस के मोबाइल का डेटा रिकवर हो गया है। वहीं कुछ विदेशी नंबर मिले हैं, जिन्हें साइबर की मदद से सभी नंबरों की जानकारी निकाली जा रही है ।

पुलिस ने बताया कि अल्तमश खान लव जिहाद के खिलाफ लड़ रहे संगठनों के विरोध में मुस्लिम लड़कों की खोज करने में जुटा हुआ था इसके लिए उसने प्रशिक्षण भी लिया हुआ था। वही आईबी अफसरों ने इस संबंध में गहन पूछताछ की है। आरोपी का भीम आर्मी के सदस्यों से भी संपर्क मिला है जो हिंदू संगठनों के विरोध में वह तैयार कर रहा था। सोशल मीडिया के माध्यम से वह पाकिस्तान से संपर्क साध रखा था। कुछ महीनों पहले बुरहानपुर के एक युवक के साथ घर छोड़कर आईयूटी द्वारा जिला कोर्ट में प्रेम विवाह किया जा रहा था, जिसका विरोध करने अल्तमश अपने साथियों के साथ पहुंचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *