दिल्ली से इन्दौर वाया ग्वालियर की फ्लाइट ज्योतिरादित्य और सीएम शिवराज करेंगे
ग्वालियर. इंडिगों की एक सितम्बर से फ्लाइट दिल्ली-इन्दौर वाया ग्वालियर शुरू सुविधा प्रारंभ करने जा रहे है। यात्री 1.30 घंटे में ग्वालियर से इन्दौर फ्लाइट से पहुंचेंगे। वहीं, ग्वालियर से इन्दौर ट्रेन से यात्रा करने में 11 घंटे लगते हैं। इस तरह यात्रियों की 9.30 बजे घंटे की यात्रा से बचेंगे। वहीं ग्वालियर से दिल्ली फ्लाइट में यात्री 1 घंटे में पहुंच जायेंगे। जबकि ग्वालियर से दिल्ली ट्रेन में सफर करने पर लगभग 4 घंटे का समय लगता है।
दिल्ली-इन्दौर वाया ग्वालियर फ्लाइट सुविधा का शुभारंभ वर्चुअल के जरिये नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह और सीएम शिवराज सिंह चौहान करेंगे। वहीं फिजीकल रूप से इस बीच ऊर्जामंत्री प्रद्युम्नसिंह तोमर, राज्यमंत्री भारतसिंह कुशवाह, सांसद विवेक नारायण शेजवलकर समेत अन्य जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
इंडियों की फ्लाइट के शुभारंभ होते ही ग्वालियर की 10 शहरों से एयर कनेक्टिविटी जायेगी। अभी ग्वालियर से बेंगलुरू, हैदराबाद, कोलकाता, जम्मू, पूणे, जयपुर, अहमदाबाद और मुंबई के लिये स्पाइजेट की फ्लाइट चल रही है।

