भाजयुमो के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा-खण्डवा के राम डांगोरे, टीकमगढ़ के राहुल तिवारी बने प्रदेश महामंत्री
भोपाल. भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवायएम) के प्रदेश प्रभारियों की घोषणा हो गयी है। प्रदेशाध्यक्ष वैभव पंवार ने 30 पदाधिकारियों की नियुक्ति की सूची सोमवार की देर शाम जारी कर दी गयी है। जिसके अनुसार खण्डवा के राम डागोरे व टीकमगढ के राहुल तिवारी को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। 30 पदाधिकारियों में सबसे अधिक 7 भोपाल के शामिल किये गये हैं। भोपाल के विवेक शर्मा कार्यालय मंत्री, देव राजौरिया व उमाशंकर राजपूत सह कार्यालयमंत्री, अंकित गर्ग मीडिया प्रभारी, सुनील साहू व अभिनव पांडे को सह मीडिया प्रभारी बनाया गया है। जबकि उज्जैन के जयंतराव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है।



