तलिबान ने एमआई-24 अटैक हेलीकॉप्टर को अपने कब्जे में ले लिया है
काबुल. अफगानिस्तान में तालिबान ने अफगान वायुसेना के एमआई-24 अटैक हेलीकॉप्टर को अपने कब्जे में ले लिया है। इस हेलीकाप्टर को भारत ने दोस्ती की मिसाल के तौर पर अफगानिस्तान को सौंपा था। इस हेलीकॉप्टर के पास तालिबान लड़ाकों की मौजूदगी का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। ऐसा बताया जा रहा है कि तालिबान के कब्जे में आया यह हेलीकाप्टर बेहद खराब स्थिति में हैं। अफगान वायुसेना ने हेलीकॉप्टर को छोड़ते समय इससे इंजन और बाकी उपकरणों को निकाल लिया था। ऐसे में यह हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर सकता है।
6 हेलीकॉप्टर दिये थे भारत ने अफगानिस्तान को
भारत ने अफगानिस्तान को पहली बार वर्ष 2015-16 में 4 एमआई-24 अटैक हेलीकॉप्टर गिफ्ट किये थे। जिसके बाद मई 2019 में भारत ने फिर से 2 एमआई-24 हेलीकॉप्टर सौंपे। इन हेलीकॉप्टर को सौंपने को लेकर आयोजित किये गये समारोह में तत्कालीन भारतीय राजदूत विनय कुमार और अफगानिस्तार के उस समय के रक्षामंत्री असदुल्ला खालिद भी शामिल हुए थे। एमआई-24वी हेलीकाप्टर रूस में निर्मित हैं। जिसके एक्सपोर्ट वैरियंट को एमआई-35 के नाम से जाना जाता हैं।
भारत ने दोस्ती की वजह से अफगानिस्तान को दिया था
रूस निर्मित एमआई-24 हेंलीकॉप्टर को पहले भारतीय वायुसेना उपयोग करती थी। लेकिन बाद में जरूरतों के आधार पर भारत ने नये अटैक हेलीकॉप्टर खरीदे और एमआई-24 को ओवरहॉल करके अफगानिस्तान को सौंप दिये थे। भारत ने तब इस हेलीकॉप्टर को उड़ाने वाले पायलटों और मेंटीनेंस स्टाफ को ट्रेनिंग भी मुहैया करवाई थी। अफगानिस्तार को सौंपे गये थे यह हेलीकॉप्टर पहले अमेरिकी वायुसेना के साथ मिलकर काम करते थे।
