10 वर्षीय बच्ची ने ईमेल कर पीएम से मिलने की इच्छा जताई तो पीएम बोले दौड़े चले आओ और हो गयी मुलाकात
नई दिल्ली. पीएम नरेन्द्र मोदी ने एक 10 वर्षीय बच्ची की इच्छा पूरी करते हुए उससे मुलाकात की। बच्ची ने पीएम मोदी को ईमेल भेजकर उनसे मिलने की इच्छा जताई थी। दरअसल, महाराष्ट्र के अहमदनगर से सांसद डॉ. सुजय विखे पाटिल की बेटी अनिशा ने पीएम को मेल भेजकर उनसे मिलने का समय मांगा था। इस पर पीएम मोदी ने न केवल मेल का रिप्लाई किया। बल्कि बच्ची से बुधवार को मुलाकात भी की।
पीएम ने दिया था रिप्लाई
भाजपा ने ट्विटर हैण्डल पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा गया है। 10 वर्ष की बच्ची ने ईमेल किया था कि वह प्रधानमंत्री से मिलना चाहती है और पीएम ने उससे मुलाकात की। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम नरेन्द्र मोदी ने मेल के जावाब में लिखा था। दौड़कर चले आओ। जिसके बाद बच्ची की पीएम से मुलाकात हुई। यह 10 वर्ष की बच्ची अनिशा राधाकृष्णन विखे पाटिल की पोती है। वहीं, डॉ. सुजय विखे पाटिल ने भी मुलाकात की तस्वीरें शेयर की हैं, लेकिन उन्होंने ईमेल का कोई जिक्र नहीं किया है।
पिता के समझाने के बाद भी नहीं मानी बेटी
अनिशा लम्बे समय से पीएम मोदी से मिलने की जिद कर रही थीं। मगर पाटिल उसे समझाते थे कि पीएम बहुत व्यस्त रहते हैं, अपॉइंटमेंट नहीं मिलेगा। इस पर अनिशा ने अपने पिता के लैपटॉप से प्रधानमंत्री को ईमेल किया और प्रधानमंत्री की ओर से जवाब भी आया। पीएम ने अपने रिप्लाई में कहा दौड़ के चली आओ बेटा। इसके बाद विखे पाटिल परिवार संसद में पीएम मोदी से मिलने पहुंचा। सांसद कीर्ति सोलंकी ने भी इस संबंध में ट्वीट करके जानकारी दी हैं।
