जब भावुक हुईं खेलमंत्री-अन्य खिलाड़ियों के लिए रोल मॉडल बन गए हैं विवेक सागर को 1 करोड़ रुपये और पुलिस में DSP का पद, मकान

भोपाल -एयरपोर्ट पहुंची खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया उस वक्त भावुक हो उठी जब उन्हें विवेक सागर ने टोक्यो ओलंपिक मैडल उनके हाथ सौपा। खेल मंत्री ने मैडल को पहले अपने मस्तक से लगाया फिर मैडल विवेक के गले में पहनाया। इस वक्त उनकी आंखे खुशी से नम हो गईं। जब विवेक सागर से पूछा गया कि अगली बार स्वर्ण पदक लाएंगे तो विवेक सागर का कहना था कि जी हां, मैं मैडल का कलर चेंज करना चाहूंगा। उनकी इस बात पर खेल मंत्री ने खुशी व्यक्त करते हुए करतल ध्वनि से विवेक की बात का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि अब शुरुआत तो हो गई। विवेक सागर नेआसमान को छू लिया। दूसरे खिलाडियों के लिए वे रोल मॉडल बन गए हैं। अन्य खिलाड़ियों को चाहिए कि वे भी विवेक सागर की तरह आसमान को छुए। विवेक सागर ने यह साबित कर दिखाया है कि मध्य प्रदेश भी ओलंपिक मैडल जीत सकता है।
इस अवसर पर संचालक खेल और युवा कल्याण पवन जैन, संयुक्त संचालक डॉ विनोद प्रधान और बीएस यादव सहित अन्य अधिकारी, खेल प्रशिक्षक और खिलाड़ी मौजूद थे। विवेक सागर का भोपाल एयर पोर्ट पर ढोल धमाकों के साथ भव्य स्वागत किया गया। ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता भारतीय हॉकी दल के सदस्य विवेक सागर प्रसाद में यशोधरा राजे सिंधिया मंत्री मध्य प्रदेश शासन से उनके निवास पर आकर सौजन्य भेंट की।

बिग ब्रेकिंग
मप्र सरकार ने ओलंपिक हॉकी टीम के सदस्य विवेक सागर को 1 करोड़ रुपये और मध्यप्रदेश पुलिस में DSP का पद। परिवार के लिये मकान,  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का ऐलान।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *