15 अगस्त से पहले दिल्ली से जम्मू-कश्मीर तक मल्टी टेरर अलर्ट, खुफिया एजेंसियों ने जारी की चेतावनी

नई दिल्ली. 75वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां के बीच खुफिया एजेंसियों को आतंकियों के बड़े प्लान के बारे में पता चला है. खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी करते हुए राजधानी समेत अन्य राज्यों को अलर्ट किया है. एजेंसियों ने अलर्ट जारी कर कहा है कि जैश और लश्कर के आतंकी देश में बड़ा हमला कर सकते हैं. सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस, जीआरपी, लोकल पुलिस और तमाम स्टेट की इंटेलिजेंस एजेंसियों को अलर्ट जारी किया है. आतंकियों के रडार पर महत्वपूर्ण सिक्योरिटी इंस्टॉलेशन, आर्मी की फारवर्ड पोस्ट और जवान टारगेट पर हैं. कहा जा रहा है कि स्वतंत्रता दिवस पर देश को दहलाने के लिए आतंकी  सोफिस्टिकेटेड आईईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

ऐसे इनपुट मिले हैं कि आईईडी का इस्तेमाल पब्लिक प्लेस पर धमाके के लिए किया जा सकता है. इस बार आतंकी सोफिस्टिकेटेड आईईडी का इस्तेमाल कर सकते हैं. अमूमन कई बार आईईडी ब्लास्ट इसलिए नहीं हो पता क्योंकि जो सर्किट होता है वो कम्प्लीट नहीं होता, ऐसे में आतंकी इस बार आईईडी में 2 डिस्टेंस मैग्नेट भी लगा सकते हैं ताकि अगर आईईडी प्लांट करने में कोई गलती हो जाए तो मैग्नेट के जरिए सर्किट कम्प्लीट हो जाए और ब्लास्ट हो जाए. इसे सोफिस्टिकेटेड आईईडी भी कहते हैं.

एक दूसरे अलर्ट में बताया गया है कि 6 लश्कर आतंकी, लश्कर के कमांडर मोहम्मद सादिक की लीडरशिप में पीओके में पोटल नाम के लांचिंग पैड 15 अगस्त से पहले जम्मू कश्मीर के रास्ते देश में घुसपैठ करने के लिए तैयार हैं. आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के 5 आतंकी पीओके में तदोते नाम के लांचिंग पैड पर तैनात हैं. ये लांचिंग पैड बालाकोट के करीब का इलाका है. जैश के ये 5 आतंकी भी जम्मू कश्मीर के रास्ते घुसपैठ करने की फिराक में हैं और आईईडी ब्लास्ट को अंजाम दे सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *