मप्र बीजेपी में सियासी हलचल तेज, विजयवर्गीय विधानसभा परिसर में विधायकों को डिनर दे रहे, जिस दिन कंप्लीट न्यूज होगी उस दिन पूरा पेज भर देंगे

भोपाल. बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बुधवार को भोपाल प्रवास पर हैं। राजधानी में उनकी सक्रियता से पार्टी में हलचल तेज हो गई है। इसकी वजह बंगाल चुनाव के बाद विजयवर्गीय को अस्थाई तौर पर कोई नई जिम्मेदारी नहीं मिलना है। वे उन मंत्रियों और एक पूर्व मंत्री से अलग-अलग मुलाकात करेंगे, जिन्हें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खेमे का नहीं माना जाता है, हालांकि उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज से भी दोपहर डेढ़ बजे मुलाकात की है।

उन्होंने सबसे पहले सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया से उनके निवास पर जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहेंगे। ग्वालियर-चंबल में बाढ़ आने पर वे रात भर सोए नहीं थे। वे संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बाढ़ का सामना बड़े ही साहसिक तरीके से किया। इससे पहले बुधवार सुबह भोपाल आने के बाद उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा कि मेरे उनसे (राज्यपाल) पुराने संबंध हैं। मैं जब गुजरात का प्रभारी था, तब उनसे मुलाकात होती थी। बता दें कि विजयवर्गीय आज विधानसभा परिसर में विधायकों को डिनर भी दे रहे हैं, जिसे भुट्‌टा पार्टी नाम दिया गया है।

भुट्टा पार्टी का नाम दिया गया
ग्वालियर-चम्बल में बाढ़ आने पर वह रात भर सोये नहीं थे। वह संवेदनशील मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने बाढ़ का सामना बड़े ही साहसिक तरीके से किया है। इससे पहले बुधवार की सुबह भोपाल आने के बाद उन्होंने राज्यपाल मंगुभाई पटेल से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा है कि मेरे उनसे (राज्यपाल) पुराने संबंध हैं। मैं जब गुजरात का प्रभारी था, तब उनसे मुलाकात होती थी। आपको बता दें कि विजयवर्गीय आज विधानसभा परिसर में विधायकों को डिनर भी दे रहे हैं। जिसे भुट्टा पार्टी का नाम दिया गया है।
जिस दिन खबर होगी, पूरा पेज भर देंगे
कैलाश विजयवर्गीय से जब यह पूछा गया कि जब आप प्रदेश के दौरे पर आते हैं तो सियासी हलचल तेज हो जाती है। लेकिन आप बात को सिर्फ दो लाइन में खत्म कर देते हैं, इसके जवाब में उन्होंने कहा है कि जिस कम्पलीट न्यूज होगी तो पूरा पेज भर देंगे। उनके इस बयान को भाजपा मंे कुछ बदलाव की ओर इशारा माना जा रहा हैं।
समिधा पहुंच कर प्रांत संघचालक से मुलाकात करेंगे
राज्यपाल मंगुभाई पटेल और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया से मुलाकात के बाद विजयवर्गीय कृषि कमल पटेल, स्कूली शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार और पूर्वमंत्री गौरीशंकर शेजवार से भी मुलाकात करेंगे और इसके बाद वह संघ के प्रांत संघचालक अशोक पांडे से मुलाकात करने संघ कार्यालय समिधा जायेंगे।

जिस दिन कंप्लीट न्यूज होगी, पूरा पेज भर देंगे
विजयवर्गीय से जब यह पूछा गया कि जब आप प्रदेश के दोरे पर आते हैं तो सियासी हलचल तेज हो जाती है, लेकिन आप बात को सिर्फ दो लाइन में खत्म कर देते हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा कि जिस दिन कंप्लीट न्यूज होगी तो पूरा पेज भर देंगे। उनके इस बयान को बीजेपी में कुछ बदलाव की तरफ इशारा माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *