प्रदेश में आज से खुलेंगे स्कूल, 50 प्रतिशत छात्रों की उपस्थिति के साथ लगेंगी क्लास, अभिभावकों की परमीशन जरूरी

भोपाल. कोविड महामारी की वजह से स्कूलों की कक्षाओं में डाले गए ताले अब फिर से खोले जा रहे है, आज सोमवार 26 जुलाई से स्कूलों में 11वीं और 12वीं की कक्षाएं शुरू होंगी। स्कूलों में कक्षाओं में छात्रों की उपस्थित 50 प्रतिशत ही रहेगी। वहीं अभिभावकों की स्वीकृति ली जाएगी इस तरह लंबे समय बाद पुनः स्कूलों की सूनी क्लासों में ज्ञान की गंगा बहेगी।
शिवराज सरकार के आदेशानुसार आज सोमवार से 11वीं और 12वीं की कक्षाएं लगेंगी इसके बाद 9वीं और 10वीं की कक्षाएं 5 अगस्त से शुरू की जाएंगी। इस दौरान स्कूलों में कोविड-19 की गाइड लाइन का पूरी तरह से पालन करना अनिवार्य होगा इसके लिए स्थानीय प्रशासन की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है।
कोविड महामारी के बाद स्कूलों की कक्षाएं सूनी थी, छात्रों को ऑनलाइन कक्षाओं में पढ़ाया जा रहा था। प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों एवं संस्था प्रमुखों को निर्देशित किया गया है कि कक्षाओं का संचालन सावधानी पूर्वक कराएं। प्रार्थना एवं बाल सभा जैसे कार्यक्रम जिनमें छात्र में एकत्रित होते है पूरी तरह से बंद रहेंगे। छात्रों की उपस्थिति उनके पालकों की सहमति से ही हो सकेगी। छात्र 50 प्रतिश से अधिक न हों यह सुनिश्चित करना होगा। इसके लिए संस्था प्रमुख आवश्यक निर्णय ले सकेंगे। अगर किसी स्कूल में बस व अन्य परिवजन साधनों का उपयोग किया जाता है तो इनें क्षमता तो रखी जाएगी इसके साथ ही 1 प्रतिशत सोडिय हाईपोक्लोराइड के सेनेटाइज भी कराना होगा। कोचिंग संचालन भी कोविड 19 प्रोटोकॉल के तहत होगा और इनकी जांच प्रशासन के अधिकारियों द्वारा की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *