राजधानी दिल्ली में कल से लागू होगा अनलॉक-8, स्कूल अभी रहेंगे बंद

नई दिल्ली. कोरोना के मामलों में कमी को देखते हुए दिल्ली में अनलॉक-8 को लेकर नई गाइडलाइन  जारी की गई है. नई गाइडलाइन के मुताबिक कल से दिल्ली मेट्रो सेवा पूरी सौ फीसदी क्षमता के साथ संचालित होगी. इसी तरह दिल्ली में डीटीसी बसें भी अपनी पूरी क्षमता से चल पाएगी. इस दौरान फेस मास्क पहनना सभी के अनिवार्य होगा.

स्कूलकॉलेज अभी रहेंगे बंद

राजधानी में अनलॉक-8 का ऐलान हो गया है. दिल्ली में कल यानी सोमवार से अनलॉक 8 लागू होगा. इसके तहत आम लोगों कई तरह छूट मिलेंगी. दिल्‍ली की सरकार ने इस बार सिनेमाघरों को भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खोलने की इजाजत दे दी है. शिक्षण संस्‍थानों में फिजिकल प्रेजेंस की इजाजत जारी रहेगी लेकिन रेगुलर ऑफलाइन क्‍लासेज अभी शुरू नहीं होंगी यानी दिल्ली के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग सेंटर्स फिलहाल बंद रहेंगे.

शादी समारोह में अब 100 लोगों की इजाजत

आपदा प्रबंधन विभाग ने दिल्‍ली मेट्रो को 100 फीसदी क्षमता से चलने की इजाजत भी दे दी है. वहीं शादी समारोह में 50 लोगों की गिनती को बढ़ाकर भी अब 100 कर दिया गया है. दिल्ली के साप्ताहिक बाजार भी 50 फीसदी क्षमता के साथ खुल सकेंगे. यानी कहा जा सकता है कि कल से स्कूल-कॉलेजों को छोड़कर दिल्ली में सबकुछ लगभग पहले जैसा हो जाएगा.

इस फैसले से रोजाना काम पर जाने वाले लोग खुश हैं. एक युवती ने कहा, ‘प्रतिबंधों के चलते बहुत से लोगों को सफर में परेशानी थी. मेट्रो को 50 फीसदी खोलने से कोई फायदा नहीं था. अब मेट्रो को 100 फीसदी क्षमता के साथ खोल दिया गया है तो यह अच्छा कदम है.’ वहीं एक डीटीसी बस कंडक्टर ने कहा लोगों को काफी दिक्कत हो रही थी, लेकिन अब लोगों को राहत मिलेगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *