राजपायगा रोड का सीईओ स्मार्ट सिटी नें विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण
भूमिगत डक्टिंग से सम्बंधित बिन्दुओं पर हुई गहन चर्चा
ग्वालियर ग्वालियर स्मार्ट सिटी द्वारा स्मार्ट रोड परियोजना के तहत राजपायगा रोड को स्मार्ट रोड बनाया जाना प्रस्तावित है। इस स्मार्ट रोड के आधुनिकीकरण व यूटिलिटीज़ की भूमिगत शिफ़्टिंग के उद्देश्य से आज शनिवार को स्मार्ट सिटी सीईओ श्रीमती जयति सिंह ने विद्युत विभाग व संबंधित अन्य विभागो के अधिकारी के साथ राजपायगा रोड का निरीक्षण कर जरुरी दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान विद्युत विभाग के चीफ जनरल मैनेजर राजीव गुप्ता व एसई विनोद कटारे सहित संबंधित निर्माण कंपनी के अधिकारी और कर्मचारी भी शामिल थे।
स्मार्ट सिटी के तहत ग्वालियर शहर में 15.62 किलोमीटर की स्मार्ट रोड परियोजना क्रियांवित की जा रही है, इस परियोजना के तहत अत्याधुनिक स्मार्ट रोड के साथ साथ महाराज बाडा क्षेत्र में मल्टीलेवल पार्किंग सहित कई कार्य किये जाने प्रस्तावित है। सीईओ श्रीमती जयति सिंह नें इस परियोजना के तहत बनने वाली राजपायगा रोड का निरीक्षण के दौरान इस रोड के चौडीकरण को लेकर विद्युत विभाग के सब स्टेशन व अन्य निर्माण के ड्रॉइंग तथा विस्तृत जानकारी साझा करने के लिये संबंधित विभागो के अधिकारियों के साथ विस्तृत चर्चा की गई। श्रीमती सिंह नें निर्देशित किया कि स्मार्ट रोड निर्माण से सम्बंधित आगामी योजना का आंकलन कर रिपोर्ट तैयार की जाये ताकि जल्द से जल्द इस रोड के कार्य को आरम्भ किया जा सके। स्मार्ट रोड के कार्य के दौरान सुरक्षा उपाय सहित अन्य जरुरी गाइडलाइन का भी पालन करवाया जाये ताकि आमजन को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नही करना पडे। उन्होंने सम्बंधित एजेंसी के अधिकारियों को यथाशीघ्र प्रस्तावित योजना के अनुरूप सर्वे व ड्रॉइंग तैयार साझा करने के लिए भी निर्देशित किया।
