ट्रैफिक वाँलिंटियर्स नें आईटीएमएस सिस्टम-एक दिवसीय कार्य़शाला में जाना स्मार्ट सिटी द्वारा विकसित आईटीएमएस प्रणाली को
ग्वालियर- शहर में अत्याधुनिक ट्रैफिक प्रणाली आईटीएमएस को सुचारु रुप से क्रियांवित करने व आम नागरिको को ट्रैफिक नियमो के प्रति सजग करने के उद्देश्य से आज शनिवार को गुरुकुल ड्रीम फाउंडेशन व अलख फाउंडेशन स्वयसेवी संस्था के सदस्यो को एक दिवसीय कार्यशाला के माध्यम से आईटीएमएस प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियो नें मोतीमहल स्थित कंट्रोल कमांड सेंटर में बनाये गये कंट्रोल रुम में बैठकर लाइव आईटीएमएस प्रणाली के बारे में जाना। कार्यशाला में ट्रैफिक मेनेजमेंट सिस्टम विकसित करने वाली कम्पनी विषय विशेज्ञय शामिल थे।
ट्रैफिक जक्शनो पर लगे अत्याधुनिक आईटीएमएस सिस्टम के प्रति जागरुकता के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी के तत्वाधान में लगातार कार्यशाला व प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस प्रणाली को समझकर अपनी दिनचर्या मे शामिल कर शहर के ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने मे अपना योगदान दे सके, शनिवार को यातायात से जुडी स्वयसेवी संस्था के सदस्यो को आईटीएमएस प्रणाली के जुडी अहम जानकारी को साझा किया गया। साथ ही यह सिस्टम कैसे काम करता है इसको खुद कंट्रोल रुम में बैठककर सभी प्रतिभागियो नें लाइव देखकर समझा।
कार्यशाला में टेक्नोसिस सिक्यूरिटी प्रायवेट लिमिटेड कंपनी के आईटीएमएस सिस्टम द्वारा प्रतिभागियो को लाइव सिस्टम के माध्यम से ग्रीन कॉरिडोर के महत्व सहीत इमर्जन्सी कॉल बॉक्स, व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) के बारे में, पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम के जरिए चौराहों पर यातायात नियमों के बारे में प्रचार-प्रसार करने और दिशा-निर्देश दिए जाने के संबंध में, आपात स्थिती व वीआईपी, वीवीआईपी आवागमन के समय ट्रैफिक सिग्नल को मैनुअल या ब्लिंक पर किए जाने के बारे में अवगत कराने के साथ ट्रैफिक लोड के हिसाब से सिग्नल के समय में कैसे बदलाव किये जाते है इसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वही आईटीएमएस सिस्टम के माध्यम से किस यातायात नियमो का उल्लंधन करने पर ई-चालानी प्रक्रिया की जाती है इसकी भी विस्तार से प्रतिभागियो को को जानकारी दी गई।
