फोटोग्राफर से लूट करने वाले 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार, माल बरामद
ग्वालियर एसडीओपी डबरा विवेक कुमार शर्मा कार्य करते हुए थाना प्रभारी डबरा सिटी टीआई विनायक शुक्ला द्वारा थाना क्षेत्र में लंबित लूट के अपराधों मे तकनीकी साक्ष्य एकत्रित कर उनका बारीकी से परीक्षण कर ज्ञात हुए साक्ष्य के आधार पर किये गये। 16 जुलाई को थाना प्रभारी डबरा सिटी को सूचना प्राप्त हुई कि 2 आदमी कटारिया चौराहे पर कैमरा बेचने की आपस में बातचीत कर रहे है उक्त सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी डबरा सिटी मय पुलिस फोर्स के कटारिया तिराहे पर पहुंचे तो दो लड़को ने पुलिस को देख कर अपनी मोटर साईकिल को छोड़कर भागने का प्रयास कियाए जिन्हें पुलिस टीम के द्वारा घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पकड़े गये लड़को से लूट की घटना के संबंध में पूछताछ की गई तो उनके द्वारा थाना क्षेत्र में अपने एक अन्य साथी के साथ फोटोग्राफर के साथ लूट की घटना करना स्वीकार करते हुए बताया कि 14 जुलाई को रात करीब 8 बजे डबरा ओवर ब्रिज के नीचे अपने साथियों साथ मिलकर उन्होने फरियादी की आंखों में मिर्ची डालकर उसका कैमरा लूट लिया था। उक्त पकड़े गये आरोपियों की निशा देही पर थाना डबरा सिटी पुलिस उनके तीसरे साथी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 पैनासोनिक एसी 90 वीडियों कैमरा, 1 निकॉन डी 90 फोटो कैमरा मय चार्जर बैटरी फ्लैश व एक काले रंग का वैग बरामद लिया। थाना पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों से जिलें में हुई अन्य लूट की घटनाओं के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
ज्ञात हो कि 14 जुलाई को फरियादी ने रात्रि 9 बजे थाना आकर मौखिक रिपोर्ट की कि मै भितरवार में फोटो स्टूडियों की दुकान है 14 जुलाई के दोपहर करीव 2 बजे एक व्यक्ति मेरी दुकान पर जन्मदिन के फोटो शूट डबरा में करने के लिये 200 रूपये की बुकिंग करके गया जिसकी मैने रसीद बनाकर दी। मै भितरवार से अपने भाई के साथ वीडियो कैमराए फोटो कैमरा निकॉन डी 90 व फ्लेश लेकर निकले, रास्ते में उक्त मोबाईल नम्बर पर फोन लगाया तो वह व्यक्ति पिछोर तिराहा पर आ गया और प्रेमनगर चलने के लिये कहा व हमारी मोटर साईकिल पर पीछे बैठ गया। पिछोर तिराहे से पिछोर रोड पर पुल के पास दो लडके मोटर साईकिल से आये तथा हमारे पास रूके उसमें से एक व्यक्ति ने मेरे भाई को चांटा मारा व आंख में मिर्ची छोंक दी और मेरे दोनों कैमरे छुड़ाकर भाग गये।
