मप्र में 1 अगस्त से कॉलेज में एडमिशन शुरू होंगे व 1 सितंबर से क्लासेज लगनी शुरू हो जाएंगी

भोपाल. उच्चशिक्षा विभाग ने 2021-22 सत्र के लिए कॉलेज एडमिशन के लिए गाइडलाइंस जारी कर दी है। इस गाइडलाइंस के तहत मप्र में 1 अगस्त से कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी और 1 सितंबर से क्लासेज लगनी शुरू हो जाएंगी।
बता दें कि स्नातक (अंडर ग्रेजुएट) अंतिम वर्ष की परीक्षाओं का परिणाम घोषित नहीं हुआ ऐसे में परास्नातक (पोस्ट ग्रेजुएट) कोर्स में एडमिशन के लिए पहले और चौथे सेमेस्टर के कुल अंकों का प्रतिशत ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के वक्त फॉर्म में जमा करना होगा जिसके आधार पर पर स्नातक कोर्स में दाखिला मिलेगा। गाइडलाइंस के अनुसार अगर एडमिशन की प्रक्रिया के दौरान ही स्नातक अंतिम वर्ष का रिजल्ट घोषित हो जाता है तो आवेदक या फिर उसके अभिभावकों को हेल्पलाइन सेंटर पर उपस्थित होकर पोर्टल पर रिजल्ट को अपडेट करवाना होगा।
ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के वक्त आवेदक कम से कम एक और अधिकतम 7 कॉलेजों के नाम फार्म में दर्ज कर सकते है। उल्लेखनीय है कि पहले पोस्ट ग्रेजुएट में नियमित दाखिले की अधिकतम उम्र 27 साल और स्नातक में 23 साल थी लेकिन 2019 में ही इस प्रतिबंध को हटा दिया गया है। 1 सितंबर से लगने वाली क्लासेज फिलहाल ऑनलाइन ही लगेंगी।
उच्च शिक्षा विभाग की गाइडलाइंस के तहत कॉलेज एडमिशन की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी जिसमें दो चरण केंद्रीकृत ऑनलाइन एडमिशन काउंसलिंग के होंगे और एक चरण कॉलेज स्तर की काउंसलिंग का होगा। बीते साल मप्र उच्च शिक्षा विभाग ने केंद्रीकृत काउंसलिंग का एक राउंड किया था और कॉलेज लेवल की काउंसलिंग के दो राउंड किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *