कोरोना महामारी में मरीजों की सेवा करने पर प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट ने डॉ. सुनील शर्मा को किया सम्मानित

ग्वालियर. मप्र अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी (अजाक्स) द्वारा कोरोना की महामारी के दौरान अजाक्स द्वारा आयोजित समारोह में प्रभारी मंत्री तुलसी सिलावट के कर कमलों शहर के नामचीन चिकित्सकों को सम्मानित कर उनकी हौंसला अफजाई की गयी। सम्मान समारोह में अजाक्स के अध्यक्ष मुकेश चौधरी, इंजीनियर अनिल शर्मा, डॉ. रामवीर वर्मा, डॉ. मुकेश नरवरिया, डॉ. अनिल गुप्ता, समाजसेवी राजकुमार चतुर्वेदी, समाजसेवी संजय गुप्ता, रामदास गुप्ता, और डॉ. विनोद व्यास आदि उपस्थित थे।
आपको बता दें कि कोरोना की महामारी के बीच लोग कोरोना मरीज के पास जाने से डरते थे उस समय डॉक्टरों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए कोरोना मरीजों की सेवा की, ऐसा एक नाम उस समय सामने आया जब लोगों को ब्लैक फंग्स के बारे में मालूम चला तो शहर में सनसनी फैल गयी थी। उस समय साईट केयर आई हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर सुनील शर्मा ने ब्लैक फंगस के मरीजों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उनके स्वास्थ्य होने में अग्रणी भूमिका अदा की। इसलिये समाज की बेहतर सेवा करने के लिये अजाक्स ने प्रभारी मंत्री के कर कमलों से सम्मानित कराया है।
इस मौके पर कोरोना वारयर्स डॉ. अमित थावरानी, डॉ. अमित रघुवंशी और नोडल अधिकारी डॉ. आरकेएस धाकड़ को भी सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *